शराब पीकर युवक ने व्यापारी से की गाली गलौज पुलिस ने शिकायत पर की कार्यवाही शुरू
मनेन्द्रगढ़। शराब के नशे में व्यापारी से गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
आपको बता दें कि
सलुजा मार्केट के धीरज ललवानी पिता हरिश ललवानी पर मनेन्द्रगढ सिटी कोतवाली में शराब पीकर हुड़दंग करने, गाली- गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भादवि की धारा 294,506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
व्यापारी सुरेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया की धीरज ललवानी के द्वारा रविवार दोपहर 1 बजे शराब के नशे में धुत्त होकर मार्केट में ही उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई जिस पर व्यापारी सुरेंद्र कुमार के द्वारा मनेन्द्रगढ सिटी कोतवाली में सूचना दी गई। एफ़आइआर दर्ज होने के बाद आरोपी युवक धीरज ललवानी की तलाश में पुलिस द्वारा उसके अग्रवाल लाज रोड स्थित निवास में दबिश दी गई लेकिन वह फ़रार हो गया। फिलहाल पुलिस जल्द ही आरोपी पर कार्यवाही करने की बात कह रही है।

















