कटे हुए सिर को लेकर घूमता रहा युवक, छुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
छुरा..... मामला जिला गरियाबंद के छुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोंट पानी का है जहां कल लगभग शाम 4 से 5 के बीच गांव के ही एक युवक माधव गोंड़ के द्वारा गांव के ही एक बुजुर्ग करण गोंड़ की कुल्हाड़ी से हत्या कर दिया गया।
जिसके बाद धड़ से सर को अलग कर युवक के द्वारा घूमने की सूचना पर छुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया और आज सुबह घटना स्थल का मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।
घटना का कारण स्थानीय लोग करण सिंह की कुछ फसल को माधवराम के सूअर ने नुकसान पहुंचाया जिसके चलते विवाद के बाद यह घटना बताई गई है।
छुरा क्षेत्र में इस प्रकार की खौफनाक घटना शायद पहली बार है इस घटना से ग्रामवासी भी सहमे हुए हैं और गांव में शोक भरा माहौल है।

















