सोनहत के शिव मंदिर में चोरी का मामला, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

सोनहत के शिव मंदिर में चोरी का मामला, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

14-Mar-2026    8:03:18 pm    146    सावन कुमार- संपादक

कोरियाजिले के सोनहत क्षेत्र में स्थित शिव मंदिरों से पीतल के घंटा-घंटी चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 मार्च 2026 को प्रार्थी चन्द्रप्रकाश साहू, निवासी सोनहत, थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सोनहत के हार्टमेंट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर तथा झरिया शिव मंदिर से पीतल के घंटा-घंटी चोरी हो गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 4 मार्च 2026 की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में लगे लगभग 8 किलोग्राम वजनी पीतल के घंटे (कीमत लगभग 6000 रुपये) तथा झरिया शिव मंदिर से दो पीतल की घंटियां (करीब 3 किलोग्राम, कीमत लगभग 2000 रुपये) चोरी कर ली। मंदिरों में यह घंटा-घंटी लोहे की रॉड से बंधे हुए थे और पूजा के समय श्रद्धालु उनका उपयोग करते थे।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना सोनहत में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक रविकुमार कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे तथा उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार साहू के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों से पूछताछ की। सघन पूछताछ में आरोपियों ने सोनहत सहित अन्य क्षेत्रों के मंदिरों से घंटा-घंटी चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने इस मामले में
विनोद कुमार देवांगन उर्फ भोलू, पिता मनीराम, निवासी ग्राम धुम्माडाड़ सोनहत
साहिल कुमार मानिकपुरी उर्फ सोनू, पिता रामधन मानिकपुरी, निवासी तहसील रोड सोनहत
सुमित कुमार मानिकपुरी, पिता संतोष मानिकपुरी, निवासी सोनहत
को 14 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान, उप निरीक्षक राजाराम राठिया, सहायक उप निरीक्षक हेमपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र कुमार गुप्ता तथा आरक्षक निखलेश राजवाड़े, शंकर सुमन तिवारी और विमल जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।