ईद मिलादुन्नबी त्यौहार में दिखा गजब का उल्लास निकल गया जुलूस ए  मोहम्मदी

ईद मिलादुन्नबी त्यौहार में दिखा गजब का उल्लास निकल गया जुलूस ए मोहम्मदी

06-Sep-2025    4:05:42 pm    109   

अविनाश चंद्र - कोरिया/पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व शुक्रवार को कोरिया जिले में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया सुबह से मस्जिदों में फजर की नमाज के बाद विशेष दुआओं का आयोजन किया गया इस दौरान अरशद खान जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने देश और प्रदेश की तरक्की अमन चयन और भाईचारे की दुआ की शहर में पारंपरिक जुलूस  ए मोहम्मदी निकल गया जुलूस में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए जिसमें छोटे बच्चे हरे झंडे लिए हुए और युवा नाते

पढ़ते हुए नजर आए सरकार की आमद मरहबा प्यारे आका की आमद मरहबा और नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर से पूरा वातावरण घुस गया रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे स्थानीय संगठनों ने साथ ही मोहल्ला वासियों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत मिठाई का इंतजाम किया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी चाक चौबंद रही ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और सौभाग्य भाईचारे का संदेश दिया यह पर्व गंगा जमुनी तहजीब और आपसी एकता का मिसाल रहा