साइबर ठगी से अब नहीं होगा समझौता! CM साय ने किया 'सतर्कता रथ' का शुभारंभ, OTP से लेकर पासवर्ड तक... जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
रायपुर | 16 अगस्त 2025: राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़े अभियान की शुरुआत की। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा आयोजित ‘साइबर सतर्कता रथ’ को उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ अब प्रदेश के 33 जिलों में जाकर आम जनता को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताएगा — वो भी नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, और वीडियो मैसेज के माध्यम से।
CM साय ने क्या कहा?
"डिजिटल लेन-देन ने जिंदगी आसान की है, लेकिन इसके साथ खतरे भी बढ़े हैं। थोड़ी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। OTP, पासवर्ड और बैंक डिटेल्स किसी से साझा न करें।"
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 29 साइबर ठगी हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं जहां यह रथ विशेष फोकस के साथ जाएगा।
इस रथ का उद्देश्य क्या है?
-
साइबर ठगी के नए तरीकों को लोगों तक पहुंचाना
-
आम लोगों को जागरूक बनाना कि कैसे खुद को सुरक्षित रखें
-
हेल्पलाइन नंबर 1930 के ज़रिए तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना
-
जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोक शैली का उपयोग करना
अभियान की समयसीमा:
15 अगस्त से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा राज्यव्यापी साइबर सतर्कता अभियान
कौन-कौन रहे मौजूद?
-
SBI DGM राकेश सिन्हा
-
AGM दीपक कुमार सिन्हा
-
SBI के अन्य वरिष्ठ अधिकारी
-
राज्य सरकार के प्रतिनिधि
मुख्य संदेश:
✅ बैंक डिटेल्स, पासवर्ड, OTP किसी से साझा न करें
✅ अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें
✅ किसी भी साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें
✅ जागरूक रहें, सुरक्षित रहें!










-Banner.jpg)







