पत्रकार बनकर कर रहे थे अवैध उगाही...ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहे थे अवैध उगाही... पहुंच गए सलाखों के पीछे...
15-Nov-2021
1:59:01 pm
116
Ibtesam Deshmukh
रायगढ़: पत्रकार बनकर अवैध उगाही करने वाले चार लोगों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लगातार उगाही कर रहे थे।जिले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर चलाये जा रहे “पुलिस जन चौपाल” में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गांवों में अंध विश्वास फैलाने वाले, चिटफंड, लाटरी, ईनामी कूपन, सोना-चांदी चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों तथा जुआ-सट्टा, अवैध शराब व किसी भी अवैधानिक कृत्यों की सूचना शीघ्र पुलिस को दिये जाने कहा जा रहा है। पुलिस को जागरूक नागरिकों से महत्वपूर्ण सूचनाएं भी प्राप्त हो रही है। इसी कड़ी में कुछ गांवों में बाहर से आकर लोगों को पुलिस व प्रेस के सदस्य बताकर जबरन रूपये की वसूली करने की सूचना थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहू को मिली। थाना प्रभारी तत्काल अपने स्टाफ के साथ गांव जाकर तस्दीक किया, ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपियों द्वारा अवैध रूप से डरा धमकाकर उगाही करने की जानकारी मिली।
वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश, मार्गदर्शन पर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज ढिया गया है। घटना के संबंध में थाना भूपदेवपुर में ग्राम झिटीपाली के जयनारायण डनसेना पिता स्व. प्रहलाद डनसेना उम्र 57 वर्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 13.11.2021 को अपने होटल में था कि शाम करीब 17.00 बजे बस्ती तरफ से ग्रे कलर की आल्टो कार नं CG13 AF-3294 में चार लोग होटल के पास आये और होटल मालिक कौन है कहकर पूछताछ कर होटल में शराब बिक्री करते हो हम लोग पत्रकार एवं पुलिस वाले हैं, कार्यवाही कर जेल भेज देंगे कहकर डराने धमकाने लगे और 15,000 रूपये की मांग करने लगे। जब जयनारायण डनसेना उन्हें 5,500 रूपये दिया तो किसी को मत बताना कहकर बिंजकोट, जबलपुर की ओर चले गये। वे लोग जबलपुर के महिलाओं को भी डरा धमका कर रकम वसूल करने की जानकारी हुई है। रिपोर्टकर्ता के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अप. क्रमांक 237/21 धारा 384, 34 भादवि पंजीबध्द कर थाना प्रभारी भूपदेवपुर द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर आरोपीगण फर्जी पुलिस व पत्रकार बनकर ग्रामीणों से रकम वसुली करना स्वीकार किये हैं । आरोपियों के कब्जे से वसूली की रकम 10,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आल्टो कार नं CG13 AF-3294 एवं 04 नग मोबाइल को जप्त किया गया है ।