कुरूद के अराध्य देवी माँ चंडी मंदिर में चोरों की सेंध

कुरूद के अराध्य देवी माँ चंडी मंदिर में चोरों की सेंध

23-Jun-2025    4:29:09 pm    29    सावन कुमार- संपादक

धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक में इन दिनों चोरों का हौसला इस कदर बुलंद है यह इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है चोरों ने एक के बाद एक धार्मिक स्थानों को निशाना बना रहा ..इसी कड़ी में बीते रविवार रात्रि को कुरूद के अराध्य देवी चंडी के मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया .. चोरों ने देवी के सोने का मुकुट रानी हार चरण पादुका कानो का कुंडल सहित दान पेटी पर हाथ साफ किया है ..
इस घटना के बाद कुरूद में हडकम मची हुई है क्योंकि कुछ ही दिन पूर्व छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में भी चोरी की घटना हुई थी ..इधर पुलिस सूचना पाते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल सुरु कर दिया ..बहरहाल आरोपी अब भी फरार है चोरी की गई समान लाखो का होना बताया जा रहा हालाकि अभी यह कहना स्पष्ट नहीं होगा की आखिर चोरी की गई समान की कीमत कितना है फिलहाल पुलिस आरोपी के तहकीकात में जुट गए है ..