सोने चांदी सहित 15 लाख के नगद राशि पर हाथ साफ करने वाले चोर... 72...
बलरामपुर से कुलेश्वर कुशवाहा कि रिपोर्ट - जिले के कुसमी में 16-17मई को हुए 15 लाख की चोरी के मामले का खुलासा एसपी मोहित गर्ग ने किया है..पुलिस ने इस मामले में 1 अपचारी व 2 महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है..और चोरी के सोने -चांदी के जेवरात को आरोपियों के निशानदेही पर से बरामद किया है..इस चोरी के मामले में सबसे अहम बाद यह है कि इस मामले में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल रहे है!..

दरअसल 16-17 मई की दरम्यानी रात कुसमी के थाना पारा स्थित नंदलाल गुप्ता के सुने मकान में अज्ञात चोरों ने रेकी कर सेंधमारी की थी..इस चोरी की घटना के बाद से पुलिस एक्टिव मोड पर थी..आलाधिकारियों के सतत मॉनिटरिंग के साथ ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी..इसी दौरान पुलिस ने आदतन बदमाशो की कुंडली खंगाली ..और पुलिस के हत्थे चोरी के गिरोह का सरगना साकीर अंसारी पुलिस के हाथ लगा.. पुलिस ने साकीर से कड़ाई से पूछताछ की और पुलिस ने इस मामले का पटाक्षेप कर लिया!..
एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि इस चोरी के मामले में शामिल 1 अपचारी व 2 महिलाओं समेत 7 लोगो को गिरफ्तार किया है..पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम को बरामद किया है..इसके साथ ही एसपी का कहना है कि इस मामले का सरगना साक़ीर अंसारी फरवरी माह में ही जेल से छुटा था..इससे पहले भी साक़ीर के विरुद्ध जिले में 6 मामले पहले से दर्ज है..तथा रायपुर ,बिलासपुर में भी साक़ीर के विरुद्ध मामले दर्ज है!..

















