मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाला है यह बजट-रीत जैन
विकाश के लिए प्रितिबद्ध छत्तीसगढ़ सरकार का मूलमंत्र GYAN पर केंद्रित हैG-गरीब,Y-युवा,A-अन्नदाता किसान N-नारी का विशेष ध्यान रखते हुए यह बजट बनाया गया है छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में न कोई नया कर और न ही करो की दरों में कोई वृद्धि की है बजट कुल 1 करोड़ 47 हजार पांच सौ करोड़ का पेश किया गया पिछले साल की तुलना में बजट में 22%अधिक है देश के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के सपनो को साकार करता हुआ सभी मापदंडों पर खरा उतरता हुआ ये बजट है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला MCB के जिला संयोजक रीत जैन इस बजट में चिरमीरी नागपुर हाल्ट रेल लाइन निर्माण के लिए राज्यांश की लंबित राशि 120 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने के लिए छेत्र के विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का मनेंद्रगढ़ विधानसभा के जनमानस की ओर से आत्मीय आभार व्यक्त किया है जिनके भागीरथी ओर सार्थक प्रयास से ये स्वीकृति मिल पाई।
ज्ञात हो की 2018 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार के साथ एम ओ यू के तहत उक्त रेल लाइन का भूमि पूजन किया था लेकिन राज्य में सरकार के बदलते ही कांग्रेस सरकार ने राज्यांश की राशि को जारी नही किया था जिसके कारण यह महत्वपूर्ण रेल लाइन निर्माण कार्य लंबित रह गया था जिसकी स्वीकृति पुनः भाजपा सरकार बनने पर आज मिल पाई जिसका पूरे चिरमीरी शहरवाशियो में हर्ष है,साथ ही खड़गवां में कृषि महाविद्यालय की घोषणा मिल का पत्थर साबित होगी,200 बिस्तर के अस्पताल की स्वीकृति भी इस बजट में मिली है जो कि पूरी विधानसभा की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में अहम भूमिका रहेगी ,एम सी बी जिले में 100 बिस्तरीय मातृ-शिशु अस्पताल से छेत्र की माताएं और शिसुओ को अच्छी चिकित्सा शुलभ हो पाएगी ,खड़गवां के पी एच सी अपग्रेड होकर सी एच सी बनेगा ,मनेंद्रगढ़ में जिला आयुर्वेद कार्यालय एवं कोरिया में आयुर्वेद औषधालय खुलेगा साथ ही कोरिया के जिला अस्पताल को मॉडल व हाईटेक बनाने की बजट में मंजूरी मिली है मोदी की 11 गारंटी पूरी हुई है 8369 करोड़ रुपये पीएम आवास योजना,3000 करोड़ रुपये महतारी वंदन योजना,10 हजार करोड़ रुपये कृषक उन्नति योजना,4500 करोड़ रुपये जल जीवन मिशन ,500 करोड़ रुपये भूमिहीन कृषि मजदूर योजना,35 करोड़ रुपये रामलला दर्शन योजना,05 करोड़ रुपये राजधानी छेत्र का विकास,05 करोड़ रुपये इवेंट छत्तीसगढ़ के आयोजन,05करोड़ रुपये उद्यम क्रांति योजना के लिए,5500 प्रति बोरा तेंदुपत्ता संग्राहकों को,22 सहरो में नालंदा जैसी लाइब्रेरी खुलेगी,जवानों को इस्पाइक बूट मिलेंगे,ग्राम पंचायतों में महिला सदन योजना, मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना साथ ही युवाओं को हर साल मिलेगा युवा रत्न सम्मान।
यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देगा यह छत्तीसगढ़ के लोगों के सपनों को साकार करने वाला बजट है यह प्रदेश के विकास का एक रोड मैप है जिससे छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा हो सकेगा बजट में कई ऐसे प्रावधान है जो विकास को तेज गति देंगे यह बजट सभी वर्गों के समावेशी विकास के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार करने वाला है पांच शक्तिपीठों के लिए 5 करोड रुपए का प्रावधान स्वागतेय है, एम्स की तर्ज पर मेडिकल कॉलेज में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी। विष्णु देव सरकार द्वारा पेश किए गए बजट से जनता बहुत उत्साहित है भाजपा सरकार में नागरिकों के हित की चिंता की गई है, छत्तीसगढ़ प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला यह विश्वसनीय बजट है।










-Banner.jpg)







