यही समय है, और सही समय है, पढ़ाई के साथ खेलकूद को जीवन में आगे बढ़ाना है - श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विकास खण्ड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन*
खड़गवां/चिरमिरी आप लोगों ने जो कुछ भी मांग किया है वो तो कुछ भी नहीं, यहां से मेरी संवेदनाएं जुड़ी हुई है।जब इस ग्राउंड में परसा का झाड़ी था तो हम लोग बेशरम को काट कर टाटिया बनाया करते थे। आज आप लोग जो पेड़ देख रहे है उसका फल खा रहे होंगे वो सब हम लोगों के द्वारा लगाया गया है। मन दो प्रकार का होता है जब आप लोग सुबह 4 बजे उठने के बारे में सोचते होगे तो एक मन तो उठा देता है लेकिन वही दूसरा मन कहता होगा कि थोड़ा और सो लेते है और थोड़ा थोड़ा करके ज्यादा समय हो जाता होगा। महिला शसक्तीकरण को लेकर विष्णु देव साय की सरकार लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रही है आज गांव गांव में लाइट लग गया है। प्रधानमंत्री जी सबको पक्का मकान दे रहे है और जिनको नहीं मिल पाया है उन्हें भी 3 से 4 साल में मिल जाएगा। अभी छत्तीसगढ़ को 6 लाख मकान मिला है, 3 लाख और मिलने वाला है और अभी 8 लाख जो पिछले समय का अधूरा था उसे पूरा कर रहे है इस प्रकार छत्तीसगढ़ में 18 लाख पक्का मकान

बनना है उक्त बाते स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला एमसीबी द्वारा खड़गवां में आयोजित विकासखंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता 2025 के दौरान कही। श्री जायसवाल ने आगे कहा कि सुबह उठने से स्वास्थ्य भी ठीक रहता है क्योंकि आज कमाई का 25 प्रतिशत हेल्थ में खर्चा होता है, मै प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करता हु जिन्होंने 5 लाख तक का इलाज के लिए हर गांव, शहर में गरीबों को और मध्यम वर्ग के लोगों को सिर्फ इनकम टैक्स पेई को छोड़कर सबको 05 लाख तक के इलाज की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने एक बात पर और जोर देते हुए कहा कि आज महिला शसक्त हो रही है, आज उनके खाते में हर माह 1000 रुपए सरकार दे रही किंतु उसमें से 500 रुपये आगे आने वाली बड़े खर्चों के लिए बचा कर रखने की आवश्यकता है। हमारी संस्कृति है कि शादी के बाद बेटियों को खाली हाथ नहीं विदा किया जाता है यह 500 रुपया उसमें भी बड़ा योगदान दे सकता है।

















