बस्तर के इस छोटे से शहर ने कर दिखाया बड़ा कारनामा – जानिए कैसे पूरे प्रदेश में मचा दी हलचल
सुकमा।छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक ऐसा शहर है जिसने स्वच्छता के क्षेत्र में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो बड़े शहर भी नहीं कर पाए। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सुकमा नगर पालिका परिषद को "विशेष श्रेणी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है, और यह उपलब्धि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए गए नवाचारों और अथक प्रयासों के चलते सुकमा ने बस्तर संभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का वैज्ञानिक निपटान, शहर की साफ-सफाई में सुंदरता और सबसे बड़ी बात – नागरिकों की जबरदस्त भागीदारी, इन सभी के चलते नगर पालिका परिषद को यह सम्मान प्राप्त हुआ।
स्वच्छता संगम 2025 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सुकमा परिषद को सम्मानित किया। प्रशस्ति-पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी.आर. कोर्राम, नपा उपाध्यक्ष मती भुवनेश्वरी यादव एवं स्वच्छता दीदियों को मंच पर प्रदान किया गया।
इस मौके पर जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा,
"यह उपलब्धि टीमवर्क, पारदर्शिता और जनसहयोग का परिणाम है। सुकमा ने साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति से कोई भी शहर स्वच्छता का आदर्श बन सकता है।"
अब सुकमा न सिर्फ बस्तर संभाग, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है।










-Banner.jpg)







