तीन आंखो वाला जन्मा बछड़ा, एक झलक पाने को लोगों की लगी कतार
राजनंदगांव
आप को बता दे राजनांदगांव जिले के गंडई क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुन्देली के आश्रित ग्राम लोधी नवागांव में तीन आंखो वाला बछडा ने जन्म लिया है।जो कौतुहल का विषय बना हुआ है।जिसे देखने के लिए दूर दराज के लोग यहां पहुच रहें है।

जिले के लोधी नवागांव के हेमंत चंदेल कृषि कार्य के अलावा गौपालन में दिलचस्पी रखता है।इनके द्वारा एक जर्सी गाय पाला गया है। गाय बीते कुछ माह से गर्भवती थी।मकर संक्रांति के दिन इनके घर शाम करीब 7 बजे इस गाय ने एक बछड़ा को जन्म दिया है।जिसकी तीन आंखे है।एक आंख सिर के मध्य में है।बताया जाता है कि इसके नाक में दो की जगह चार छिद्र है।साथ ही पुछ जटा नुमा है।यह खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई है।कोई इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर।तो कोई विज्ञान का चमत्कार जान कर इस तीन आंखो वाले बछड़ा को देखने पहुच रहा है।यहां तीन आंखो वाला बछड़ा ने जन्म लिया है।लोग जता रहे आस्था- इस क्षेत्र में ऐसी घटना पहली बार देखने को मिला है।कि एक बछडा तीन आंखो के साथ जन्म लिया है।जिसका नाक और पुंछ भी लोगो को अचरज में ड़ाला हुआ है। अधिकत्तर लोग इसे धार्मिक आस्था से जोडकर देख रहें है।तथा बछड़ा को फूल फल पैसा अर्पण कर प्रणाम कर रहें है।बछड़ा का झलक पाने के लिए घर के बाहर लोगो की कतार लगी रही।

















