झीरम घाटी हमले में शामिल तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण कई बड़े खुलासे होने की संभावना
छत्तीगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तीनों नक्सली झीरम घाटी हमले में शामिल थे। इन तीनों नक्सलियों ने सुकमा SP के सामने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था। 1 नक्सली मडकम हूंगा उर्फ लोकेश, 2 नक्सली वेल्ला उर्फ संदीप, 3 महीला नक्सली मडकम धनी उर्फ देवे,
साल 2013 में हुए झीरम घाटी हमले को अब एक दशक बीत गए हैं। झीरम घाटी में नक्सलियों ने 25 मई 2013 कायराना हमला किया था, इसमें नक्सलियों ने 32 लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी थी। झीरम की घटना को 10 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका। वहीं, इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद संभावना है कि झीरम घाटी का सच सामने आ सकता है।

















