T I और ASI को किया सस्पेंड गाड़ी सहित अवैध गांजा पकड़ने के बाद आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का लगा था आरोप,डीजीपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह की कार्यवाही
रायपुर - दिनांक 11 अगस्त । डीजीपी श्री डीएम अवस्थी के निर्देश पर कोरिया जिले के जनकपुर टीआई एवं एएसआई को तत्काल प्रभव से निलंबित कर दिया गया। दोनों पुलिसकर्मियों पर गाड़ी सहित अवैध गांजा पकड़ने तथा आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ना जॉच में प्रथम दृष्टया पाया गया है। कोरिया जिले के जनकपुर थाना प्रभारी श्री जवाहर लाल गायकवाड़ एवं कुंवारपुर चौकी प्रभारी एएसआई श्री लक्ष्मीचंद कश्यप पर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार ने निलंबन की उक्त कार्यवाही की है। इसके साथ ही प्रकरण में विभागीय जॉंच आदेशित की गयी है। निलंबन अवधि में उक्त दोनों पुलिसकर्मियों का मुख्यालय रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर नियत किया गया है।

















