अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रशासन की अब तक कि बड़ी कार्यवाही,,कब्जाधारियों के मकानों पर 4 घंटों तक चली जेसीबी मशीनें,,
-जांजगीर-चांपा जिले के टेंपल सिटी शिवरीनारायण में आज बेजा कब्जा कर बनाये गए मकानों पर प्रशासन ने जेसीबी मशीनें चला कर अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही शुरू की।4 घंटों तक चलने वाली इस पूरी कार्यवाही में तीन जेसीबी मशीनों द्वारा काम लिया गया ।मकान टूटने से आक्रोशित लोगों विशेष कर महिलाओं को काबू में करने के लिए पुलिस प्रशासन की भी मदद ली गयी।
घटना महानदी किनारे पुल के पास वार्ड क्रमांक 9 की है जहाँ राम वन गमन पथ का निर्माण होना है यहाँ पर लोगों ने अतिक्रमण कर उसमें भवन निर्माण कर बेजा कब्जा कर रखा था जिसे आज जांजगीर जिले के अधिकारीयो ने बेदखली करवाने का कार्य किया है इस कार्रवाई में एसडीएम मेनका प्रधान, शिवरीनारायण तहसीलदार प्रकाश साहू,थाना प्रभारी मोतीलाल शर्मा सहित भारी संख्या में शासन-प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सहित नगर पंचायत के सीएमओ जितेंद्र यादव व अध्यक्ष व पार्षद उपस्थित रहे।

















