महासमुन्द जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में एंबुलेंस सुविधा को बेहतर करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने एंबुलेंस की बड़ी सौगात दी
जिला -महासमुंद ,रिपोर्टर-लोकनाथ खुंटे
महासमुन्द जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में एंबुलेंस सुविधा को बेहतर करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने एंबुलेंस की बड़ी सौगात दी है । दरअसल लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा निःशुल्क एंबुलेंस की मांग की जा रही थी। जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके और आज क्षेत्र की मांग को पूरा करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने पूजा अर्चना कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा के बीएमओ डॉक्टर तारा अग्रवाल को एम्बुलेंस की चाबी सौंपी है । जो की 24 घंटे निःशुल्क सेवा प्रदान करेगी. इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा की अव्यवस्था को लेकर जब हमारे संवाददाता ने सवाल पूछा तो उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को तत्काल ठीक कराने की बात कही और अस्पताल का निरीक्षण भी किया और मरीजों का हाल-चाल जाना इस अवसर काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

















