आज की राशिफल 1 जुलाई 2022 : मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वालों को आज बड़ा लाभ……

आज की राशिफल 1 जुलाई 2022 : मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वालों को आज बड़ा लाभ……

01-Jul-2022    12:09:22 pm    85    Ibtesam Deshmukh

 मेषः


इस राशि वालों को किसी के सहयोग से काम में आसानी होगी। आज पेंडिंग काम निपटाने में सफलता मिलेगी। आय के नये स्त्रोत खुलेंगे। शुक्र के उपाय से लाभ होगा। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध और दही का दान करें।

वृषभः

आज लाभ की संभावना है किंतु विलंब होगा। सर्तकता ना बरतने पर चोटिल हो सकते हैं। उदर संबंधी विकार हो सकता है। शनि के उपाय से कष्टों का निवारण होगा। ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें। शिव पूजन करें।

मिथुनः

मिथुन राशि के जातकों को कार्य के एक्सटेंशन से लाभ होगा। वित्तीय समझौते से आर्थिक लाभ के योग हैं। आज मंगल के उपाय कर लें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

कर्कः

बड़ों की सलाह एवं काम में मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य के होने से राहत मिलेगी। वाहन या मकान खरीदने की संभावना है। चंद्रमा के उपाय के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, शंख, श्वेत वस्त्र और मोती का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

सिंहः

आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पारिवारिक मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। मनोबल में वृद्धि होगी। उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।

कन्याः

बनते कार्य बिगड़ने के साथ ही अपयश तथा हानि भी संभव है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। राहु जनित दोषों को दूर करने के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

तुलाः

नये कार्य की शुरुआत होगी। कामों में भागीदारों या प्रतिद्वंदी से सहयोग मिलेगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। उपाय के लिए आज सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल में लाल पुष्प, चंदन और शक्कर मिलाकर अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें, सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

वृश्चिकः

वाणी की कुशलता एवं आत्मविश्वास में सुधार के लिए कार्य में नेतृत्व से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। शनि से उत्पन्न कष्ट की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें। अधीनस्थ कार्य करने वाले की यथा संभव सहायता करें।

धनुः

स्थान परिवर्तन के योग हैं। कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। चोट लग सकती है। केतु की शांति के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। हल्दी, नारियल का दान करें।

मकरः

आज वाहन सुख तथा आय में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक सुख तथा साथ मिलेगा। चतुस्पद से चोट लग सकती है। आज मंगल के उपाय कर लें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

कुंभः

कुंभ राशि वाले आज घरेलू सामग्री पर व्यय करेंगे। प्रयास से अधिक महत्वाकांक्षा हानिकारक साबित हो सकती है। शुक्र जनित तनाव से निवारण के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मीनः

नये साथ बनने के संकेत हैं। कफ या एलर्जी से कष्ट की संभावना है। चंद्रमा के उपाय से लाभ मिलेगा। ऊँ सों सोमाय नमः का जाप करें। अन्नपूर्णा स्त्रोत का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।