Aaj ka Panchang: आज इस मुहूर्त में करें ज्येष्ठ गौरी विसर्जन, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 2 सितंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज इस मुहूर्त में करें ज्येष्ठ गौरी विसर्जन, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 2 सितंबर का पंचांग

02-Sep-2025    8:31:04 am    11    Anita nishad

 Aaj ka Panchang 2 September 2025: बीते दिनों ज्येष्ठ गौरी पूजा की गई थी, जिस दिन घर में देवी गौरी की मूर्ति की स्थापना की जाती है। हालांकि, आज 2 सितंबर 2025 को ज्येष्ठ गौरी विसर्जन होगा।

आज के दिन भगवान हनुमान के साथ-साथ देवी गौरी की पूजा करना शुभ रहता है, जिनकी कृपा से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। आइए अब जानते हैं ज्येष्ठ गौरी विसर्जन के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और नवग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।
 

तिथि, करण और दिशा शूल

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 03:53 मिनट तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी, जिसके बाद अब एकादशी तिथि चल रही है। हालांकि, दशमी तिथि के समाप्त होते ही तैतिल करण भी समाप्त हो गया, जिसके बाद इस समय गर करण चल रहा है। गर करण आज देर रात तक रहने वाला है। इसके अलावा दिनभर उत्तर दिशा शूल रहेगी।

चंद्रमास और सम्वत


योग और नक्षत्र

इस समय प्रीति योग चल रहा है, जो दोपहर 04:39 मिनट तक रहेगा। इस योग के समाप्त होते ही आयुष्मान योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहने वाला है। नक्षत्र की बात करें तो सुबह 09:51 मिनट तक मूल रहेगा, जिसके बाद देर रात तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहने वाला है।


नवग्रहों की स्थिति

  • गुरु देव आज मंगलवार के दिन अकेले मिथुन राशि में राज करेंगे।
  • शनि देव मीन राशि में दिनभर राज करने वाले हैं।
  • सूर्य देव, केतु ग्रह और बुध देव आज महायुति स्थिति में सिंह राशि में रहेंगे।
  • चंद्र देव आज के शुभ दिन धनु राशि में संचार करेंगे।
  • मंगल देव अकेले कन्या राशि में रहेंगे।
  • शुक्र देव आज अकेले कर्क राशि में राज करने वाले हैं।
  • शनि की राशि कुंभ में राहु ग्रह दिनभर राज करेंगे।