चिरमिरी जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति के आंदोलन का आज चौथा दिन आंदोलन को समर्थन देने डीडी समाचार के तीन सदस्य साथ फणीन्द्र मिश्रा भूख हड़ताल में शामिल होकर चिरमिरिवासी होने का प्रमाण प्रस्तुत किया
चिरमिरी जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति के आंदोलन का आज चौथा दिन है। आंदोलन को समर्थन देने डीडी समाचार के तीन सदस्य साथ फणीन्द्र मिश्रा भूख हड़ताल में शामिल होकर चिरमिरिवासी होने का प्रमाण प्रस्तुत किया।
धरने के चौथे दिन भूख हड़ताल में डीडी समाचार के संपादक द्रोणाचार्य दुबे, mp/cg हेड वेदप्रकाश तिवारी व आउटपुट हेड मनोज सिंह नियत समय मे धरना स्थल पहुचे और धरना में बैठे। दरअसल यह पूरा धरना चिरमिरी के अस्तित्व को लेकर है। 15 अगस्त को cm भूपेश ने घोषणा की कि मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाया जाएगा लेकिन चिरमिरी इस घोषणा के बाद अलग थलग पड़ता महसूस करने लगा। चिरमिरी में धरने में बैठे आंदोलनकारियों ने कहा कि 6000 हजार की जनसंख्या वाला जिला बन गया, अब 13000 वालों को जिला बनाने की घोषणा हुई किंतु सवा लाख की आबादी वाला शहर आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।

















