आज भाटापारा के सरयू साहित्य परिषद द्वारा विभिन्न आयामों एवं अभियानों के तहत प्रकृति संरक्षण की दिशा मे कार्य किया जा रहा
आज भाटापारा के सरयू साहित्य परिषद द्वारा विभिन्न आयामों एवं अभियानों के तहत प्रकृति संरक्षण की दिशा मे कार्य किया जा रहा है पौधापूजन अनुष्ठान संपादित होने के उपरांत संकल्पित एवं पूजित पौधा को सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर रोपण की कड़ी मे पीडब्लू डी कार्यालय एवं बिजली आफिस मे पौधारोपण एसडीओ आर के साहू एवं बिजली विभाग एई वासुदेव साहू द्वारा संपन्न किया गया जिसमे उन्होंने सीजी समाचार से बात की और उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त जनों से प्रकृति संरक्षण मे भागीदारी निभाने तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरुर लगाने का आव्हान किया गया,आयोजन मे पत्रकार मुकेश शर्मा, कल्याण सिंह ठाकुर,हरिहर शर्मा,जितेन्द्र साहू,मोनू मानिक प्रसाद दुबे,प्रभु साहू,अनिल ओझा, राजकुमार यदु,कमल नारायण यदु आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे

















