आज भाटापारा नगर के बजरंग वार्ड में ₹16.69 लाख की लागत से दो स्थानों पर बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का शिवरतन शर्मा ने वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन कर शुभारंभ किया
आज भाटापारा नगर के बजरंग वार्ड में ₹16.69 लाख की लागत से दो स्थानों पर बनने वाले सीसी रोड
निर्माण कार्य का शिवरतन शर्मा ने वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन कर शुभारंभ किया।
पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया की यह विकास कार्य केवल सड़कों तक सीमित नहीं, बल्कि यह विश्वास, सुविधा और समृद्धि की राह का प्रतीक है।
डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में हर व्यक्ति और हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है — जनहित की योजनाएं अब जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही हैं।

समृद्ध, सशक्त और खुशहाल भाटापारा का जो संकल्प हमने लिया है, उसे साकार करने में आप सभी का सहयोग, सुझाव और आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी, पूर्व जिला महामंत्री श्री राकेश तिवारी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील यदु जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री दिलीप छाबड़िया जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री नंद किशोर अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश अनंत जी, सभापतिगण, पार्षदगण एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

















