मोबाईल दुकान से लाखों रूपये के कीमती मोबाईल फोन चोरी करने वाले 2 आरोपी एवं 1 विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार
थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत आदर्श चैक कमर्शियल काम्लेक्स स्थित सांई मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर मोबाईल फोन चोरी की घटना को दिये थे अंजाम।*
* दुकान से लाखों रूपये कीमत के अलग - अलग कंपनियों के मोबाईल फोन किये थे चोरी।*
* घटना में संलिप्त है एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी।*
* आरोपी गोपाल बाग पूर्व में थाना मौदहापारा क्षेत्र के एक दुकान से लाखों रूपये नगदी चोरी करने के मामले में रह चुका है जेल निरूद्ध।*
* आरोपियों के कब्जे से चोरी की अलग - अलग कंपनियों के कुल 44 नग नये मोबाईल फोन किये गये है जप्त।*
* जप्त मोबाईल फोन की कीमत है लगभग 8,00,000/- रूपये।*
* तीनों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 27/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*
विवरण - प्रार्थी प्रकाश चन्द्राकर ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एम आई डीलक्स 205 ए फेस-2 कबीर नगर रायपुर में रहता है तथा प्रार्थी का कबीर नगर कमर्शियल काम्पलेक्स में ओम सांई मोबाईल पाईन्ट नामक दुकान है जिसका संचालन वह स्वयं करता है जिसमें मोबाईल रिपेयरिंग व बिक्री करता है। प्रार्थी दिनांक 01.03.2022 की रात्रि प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर शटर में ताला लगाकर अपना घर चला गया कि दिनांक 02.03.2022 को सुबह 10ः25 बजे दुकान खोलने आया तो देखा कि शटर में लगे ताला का कुंडी टूटा हुआ था, कोई अज्ञात व्यक्ति शटर में लगे कुण्डा को तोड़कर दुकान में प्रवेश कर दुकान में रखे मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नग में अपराध क्रमांक 27/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मोबाईल दुकान में हुए चोरी की उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक सुश्री रत्ना सिंह (भा.पु.से.), प्रभारी सायबर सेल श्री गिरीश तिवारी एवं थाना प्रभारी कबीर नगर श्री राजेश सिंह को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को भी खंगालकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसके साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने आरोपियों व हाल ही में जेल से रिहा हुए व्यक्तियों के संबंध में भी पतासाजी की जा रहीं थीं। इसी दौरान एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को मुखबीर से सूचना से प्राप्त हुई दिनांक घटना को घटना स्थल के आसपास देर रात्रि गोपाल बाग जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका था, को संदिग्ध हालत में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा गोपाल बाग की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में गोपाल बाग द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा गोपाल बाग से कड़ाई से पूछताछ करने पर वह ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपने दो साथियों के साथ मिलकर मोबाईल दुकान में चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त वृन्दावन ताण्डी एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पकड़ा गया। तीनों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की कुल 44 नग नये मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 8,00,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर तीनों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
आरोपी गोपाल बाग पूर्व में भी थाना मौदहापारा क्षेत्र के एक दुकान से लाखों रूपये नगदी चोरी करने के मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है।
*गिरफ्तार आरोपी*
*01. गोपाल बाग पिता रोहित बाग उम्र 22 वर्ष पता कबीर नगर वाल्मिकी नगर मकान नंबर बी 14/12 थाना कबीर नगर रायपुर।*
*02. वृन्दावन ताण्डी पिता नरहरि ताण्डी उम्र 34 वर्ष निवासी बरगांव थाना राजा खरियार ओड़िसा हाल पता मकान नंबर बी 1/6 वाल्मीकी नगर थाना कबीर नगर रायपुर।*
*03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।*
*कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, महेन्द्र राजपूत, आर. नोहर देशमुख, अभिषेक सिंह, विजय पटेल, धनंजय गोस्वामी, आशीष राजपूत, म.आर. बबीता देवांगन तथा थाना कबीर नगर से सउनि. छगन लाल साहू तथा सउनि. आशीष दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*









-Banner.jpg)








