कार्रवाही के विरोध में ट्रैक्टर यूनियन का चक्का जाम प्रशासन ने हटाया

कार्रवाही के विरोध में ट्रैक्टर यूनियन का चक्का जाम प्रशासन ने हटाया

21-Jun-2025    1:18:25 pm    105    सावन कुमार- संपादक

धमतरी में ट्रैक्टर यूनियन ने अवैध रेत परिवहन पर हो रही कार्रवाई के विरोध में  शनिवार को प्रदर्शन करते धमतरी-नगरी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया...... प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चालक रेत सप्लाई पर प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज थे..... बताया गया कि पुल के पास ट्रैक्टरों से अवैध रूप से रेत निकासी हो रही थी, जिसकी लगातार शिकायतें कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से की जा रही थीं..... नियमानुसार पुल क्षेत्र के आसपास रेत खनन प्रतिबंधित है, बावजूद इसके ट्रैक्टर मालिकों द्वारा मनमानी की जा रही थी......
वही कार्रवाई के खिलाफ यूनियन ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और मार्ग को अवरुद्ध कर दिया...... इस वजह से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा..... सूचना मिलने पर एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाया..... इसके बाद यातायात सामान्य हुआ और लोगों की आवाजाही फिर शुरू हुई.... वही प्रशासन ने रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।