यातायात नियमो का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर चाम्पा/ छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा जिले मे जुलाई माह मे अब तक 568 प्रकरण मोटर सायकल अधिनियम का उलंघन किये जाने वाले के विरुद्ध 148400रु समन शुल्क वसूला गया है,जिसमे 01 प्रकरण ओवरलोड वाहन मे 29460 का अर्धदण्ड न्यायालय द्वारा किया गया है,04 प्रकरण शराब सेवन कर वाहन चालान मे 02 प्रकरण 20000 वसूला गया है,04 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु जिला परिवहन अधिकारी को भेजा गया है, जिस पर सभी वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है |
नाबालिकों द्वारा वाहन चलाये जाने पर उनके अभीवाहको को बुलाकर समझाइस दिया जा रहा है |आगे अभियान चलाकर नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किया जायेगा|यातायात पुलिस के द्वारा मोटर सायकल मे तीन सवारी के 50 प्रकरण, बिना नंबर लिखें वाहनों पर 25 प्रकरण, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन मे 200 प्रकरण, अवैधानिक पार्किंग के 28 प्रकरण,तेज गति एवं खतरनाक तरीका से वाहन चालान के 07 प्रकरण, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करने के 02 प्रकरण,यातायात पुलिस लोगो से यातायात नियमो का पालन करने की अपील की है|

















