दर्दनाक सडक हादसा 4 लोगों की मौके पर मौत मुक्तान्जली एवं बोरवेल गाड़ी में टक्कर

दर्दनाक सडक हादसा 4 लोगों की मौके पर मौत मुक्तान्जली एवं बोरवेल गाड़ी में टक्कर

16-Jul-2023    9:12:28 am    206    सावन कुमार- संपादक

कोण्डागांव से बड़ी खबर है। सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज डीमरापाल जगदलपुर से आ रही मुक्तांजलि वाहन जिसमें 5 लोग सवार थे। बड़गांव के पास बोर गाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुक्तांजलि वाहन के ड्राइवर की हालत नाजुक है। उनको कोंडागांव ले जाया गया है। टक्कर इतनी खतरनाक थी जिससे गाड़ी के सामने के परखच्चे उड़ गए।
डीमरापाल में डिलीवरी के बाद बच्चे की मृत्यु हो गई जिसके शव को निवास स्थान ग्राम सोड़मा लाया जा रहा था, परंतु रास्ते में बड़गांव के पास मुक्तानजली वाहन बोर गाड़ी से टक्कर होने से शव वाहन में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर उदित नारायण साहू -पिता चमन लाल साहू की हालत नाजुक है।