मतगणना कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज
कोरिया / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना कार्य हेतु प्रथम रेण्डमाईजेशन उपरांत मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीवीपैट एवं मशीन सिलिंग पर्यवेक्षक, वीवीपैट मशीन सिलिंग सहायक, रनर पद पर नियोजन किया गया। प्रशिक्षण 29 मई को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत के मंथन कक्ष में आयोजित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने अधिकारी/कर्मचारियों को निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

















