इलाज गार्ड के भरोसे! डॉक्टर-नर्स नदारद, इंजेक्शन लगाती दिखी महिला सुरक्षा गार्ड – क्या अब भगवान ही करेंगे इलाज?
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िला अस्पताल से आई ये तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं। जहां इलाज की जिम्मेदारी डॉक्टर या नर्स की होनी चाहिए, वहां एक महिला सुरक्षा गार्ड को मरीजों को इंजेक्शन लगाते हुए देखा गया।
यह चौंकाने वाला दृश्य तब सामने आया जब एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उस वक्त डॉक्टर और नर्स ड्यूटी से नदारद थे। मजबूरी में गार्ड को इंजेक्शन लगाने जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी निभानी पड़ी।
???? यह घटना न केवल स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाती है कि मरीजों की जान किस तरह खतरों के हवाले कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में स्टाफ की कमी और बेपरवाही कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई बार शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सोशल मीडिया पर गार्ड की तस्वीर वायरल होते ही लोगों में गुस्सा फूट पड़ा।
लोग पूछ रहे हैं:
-
“जब डॉक्टर-नर्स ही नहीं हैं, तो मरीजों की जिंदगी कौन संभालेगा?”
-
“क्या इलाज अब भगवान भरोसे है या गार्ड के भरोसे?”
इस मामले में अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. वाय के ध्रुव ने बयान जारी कर कहा:
"फोटो मैंने भी देखा है, यह पूरी तरह से अनुचित है। मामले की जांच कर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस दिया जाएगा और जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे।"
अब देखना यह होगा कि क्या यह मामला भी बाकी शिकायतों की तरह फाइलों में दफन हो जाएगा, या वाकई कुछ सुधार की शुरुआत होगी?










-Banner.jpg)







