अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर विश्रामपुर में किया गया वृक्षारोपण

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर विश्रामपुर में किया गया वृक्षारोपण

06-Jul-2025    1:20:06 pm    218    सावन कुमार- संपादक

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (Iyc2025) के  अवसर पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति विश्रामपुर पंजीयन क्रमांक 1406 में  *धरती की सांसे बढ़ाए,आइये हम सब मिलकर वृक्ष लगाए* के नारे के साथ सघन वृक्षारोपण किया गया साथ ही  पौधा वितरण का कार्यक्रम भी किया गया।

 इस अवसर पर अध्यक्ष हेमसिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम स्थल पर कई श्लोगन बोला गया।
 जैसे कि मिलजुल कर चलना ही है सहकारिता का संदेश एक दूसरे की सहायता से आगे बढ़ेगा देश।
साथ ही उन्होंने कहा कि मां और धरती मां दोनों ही हमें जीवन देती हैं, पोषित करती हैं और हमारी सुरक्षा करती हैं। दोनों ही हमारे जीवन के आधार हैं, जिनका हमें सदैव सम्मान करना चाहिए।
    साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। और उसे पेड़ बनने तक देखभाल की जिम्मेदारी भी ली गई। 
  इस अवसर पर  क्षेत्र के किसान कर्मचारी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।