दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मोहा मन

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मोहा मन

26-Jan-2023    1:13:40 pm    95    सावन कुमार- संपादक

मनेन्द्रगढ़। 26 जनवरी के दिन ही हुआ था नये भारत का आरंभ। पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करके भारत ने तोड़ा था अंग्रेजी हुकूमत का दंभ। इन्हीं ओजश शब्दों के साथ दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में गणतंत्र दिवस की शुरुआत हुई। संस्था के चेयरमैन रमेश सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद उनके द्वारा गणतंत्र दिवस की महत्ता को बताते हुए भाषण संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे लिए ये बड़े सौभाग्य की बात है की संविधान बनाने वाले उस कमेटी में हमारे ज़िले से भी एक सदस्य थे जिनका नाम है स्व. रतन लाल मालवीय।
           
इसी धाराप्रवाह में डायरेक्टर वेंकटेश सिंह ने भी उद्बोधन देते हुए संविधान क्या है एवं देश के लिए इसका क्या महत्व होता है के संबंध बच्चों को बताया। उप प्राचार्य शशांक भट्टाचार्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भाषण उदधोषित किया गया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक गण द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। 
       मार्च पास्ट की समाप्ति के बाद परेड तथा अनेक रंगारंग कार्यक्रम जैसे सामूहिक गायन ,सरस्वती वंदना , KG-1 के बच्चों के द्वारा नृत्य तथा सैनिक नृत्य प्रस्तुत किये गये। इस शुभ अवसर पर बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में जो नृत्य प्रस्तुत किया गया वह आकर्षण का केंद्र रहा। अभिभावक तथा विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके पश्चात बसंत पंचमी उत्सव मंच उच्चारण के साथ विद्यालय परिवार और अभिभावकों की उपस्थिति में आरंभ हुआ जिसके उपरांत पूरा वातावरण देश भक्ति तथा भक्तिमयपूर्ण हो गया।