ट्राईफेड के एमडी ने तीन बच्चों का कराया शाला प्रवेश तीनों बच्चे पीपराहीभर्री आंगनबाड़ी केन्द्र से स्कूल में दाखिल हुए

ट्राईफेड के एमडी ने तीन बच्चों का कराया शाला प्रवेश तीनों बच्चे पीपराहीभर्री आंगनबाड़ी केन्द्र से स्कूल में दाखिल हुए

17-Jun-2025    10:37:32 am    21    सावन कुमार- संपादक

धमतरी / एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी के नगरी विकासखण्ड पहुंचे ट्राईफेड के प्रबंध संचालक और धरती आबा अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री हृदयेश कुमार ने कमारपारा कौहाबाहरा प्राथमिक शाला में तीन छात्राअें को शाला प्रवेश कराया। पहली बार स्कूल में दाखिल हो रही यह तीनों छात्राएं प्राथमिक शाला के बगल में बने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र की भी छात्रा रहीं हैं। तीनों छात्राएं कुमारी प्रतिभा, आशिका और शिवन्या ने आंगनबाड़ी केन्द्र से निकलकर कक्षा पहली में दाखिला लिया है। श्री कुमार ने तीनों छात्राओं का तिलक लगाकर पहली बार स्कूल आने पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से परिचय भी प्राप्त किया। प्रभारी अधिकारी ने तीनों बच्चों को गणवेश दिये और उनका मुंह भी मीठा कराया। श्री कुमार ने इन बच्चां को प्रतिदिन स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईश दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।