अवैध रुप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार
करहीबाजार की पुलिस टीम द्वारा ग्राम खैरा में अडबंधा तालाब एवं शनि मंदिर तालाब के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचियों से ₹9600 कीमत मूल्य का 96 पाव देशी मसाला शराब एवं बिक्री रकम ₹900 जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी करहीबाजार में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1. टेकराम पटेल निवासी ग्राम खैरा
2. भुनेश्वर ध्रुव निवासी ग्राम खैरा

















