24-Aug-2021
4:45:55 pm
106
Sawankumar
आप को बता दे कि प्रार्थी दिनांक 18.08.2021 को थाना मनेन्द्रगढ में आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके वाहन अर्टिगा क्रमांक सीजी-29-ए-2080 जो किराये से चलती थी उसे,उसके किराये में व्यवहारी ले जाना है बोलकर गाडी को दिनांक 14.08.2021 को ले गया था जो वाहन का चालक वापस नही आने, जिसका पता तलास करने व दिनांक 17.08.2021 को चालक वापस आने जो बस स्टेशन मनेन्द्रगढ से व्यवहारी जाने के नाम पर योजनाबद्ध तरीके से कोई अज्ञात व्यक्ति अपने एक साथी को कोतमा में लेकर शहडोल जंगल ले जाकर ड्रायवर से मारपीट कर उसका मोबाईल और अर्टिगा गाडी लूट कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 252/2021 धारा 394,120 बी भाद0वि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामले से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह, एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ श्री राकेश कुमार कुर्रे को अवगत कराया गया । चूंकि मामला अज्ञात था अतः आरोपी की पतासाजी हेतु तकनिकी विश्लेषण,मुखबीर तथा अन्य राज्यो में इस प्रकार की घटना करने वालो को चिन्हाकित करने पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष सिंह द्वारा कार्य योजना तैयार की गई।इन्ही विश्लेषणो के आधार पर प्रमुख आरोपी मोहम्म्द अकरम के बारे में सूचना मिली कि वह इलाहाबाद के रास्ते सेमरिया (जिला रीवा,मध्यप्रदेश) अपने रिस्तेदार के घर आने वाला है उक्त सूचना पर तत्काल एक टीम रवाना कर आरोपी को घेराबंदी कर सेमरिया में पकडा गया ।पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि घटना करने के पूर्व अपने साथी मोहम्म्द सकील और कमल पटेल के साथ योजना बनाये थे कि गाडी बुकिंग करके अकरम लायेगा और सकील को रास्ते में बैठाकर ड्रायवर से घुल मिलकर उसे किसी ढाबे में खाना में नाईट्रोवेट (नशे की गोली) खिलाकर सुनसान जगह, जंगल में लेजाकर मारपीट कर गाडी को लूटकर कमल पटेल के पास जायेगा जहां कमल पटेल उस गाडी को उत्तरप्रदेश में लेजाकर बेच देगा ।दिनांक 14.08.2021 को कार्य योजना के अनुसार आरोपी अकरम मनेन्द्रगढ आया और टैक्सी स्टैण्ड पर वाहन किराये पर लेने हेतु संपर्क करना शुरू किया उसी दौरान ड्रायवर किशन कुमार से अकरम सेसंपर्क हुआ
दोनो में शादी में व्यवहारी जाना है बोलकर सौदा तय हुआ, ड्रायवर किशन ने अपने मालिक मेंहन्दी हसन को बताया और व्यवहारी रवाना हो गया रास्ते में अकरम ने अपने साथी सकील को साथ बैठाया ड्रायवर से लगातार बातचीत कर उसे शराब का सेवन कराया तथा शहडोल के आगे ढाबा पर लस्सी में नशे की गोली मिलाकर उसे पिला दिया । और जब ड्रायवर नशे मे हो गया तो उसे मारपीट कर उसका मोबाईल तथा गाडी लूटकर आरोपी कमल पटेल के पास ग्राम आम्बी थाना मनगवां जिला रीवा गये और गाडी को वहां छोडकर 15000/रूपये लेकर इलाहाबाद चले गये ।आरोपी मोहम्मद अकरम से ड्रायवर का लूट किया गया मोबाईल बरामद किया गया एवं अकरम
के निशानदेही पर लूट किया गया वाहन अर्टिगा क्रमांक सीजी-29-ए-2080 आरोपी कमल पटेल के घर (ग्राम आम्बी थाना मनगवां जिला रीवा ) से बरामद किया तथा मोहम्मद सकील को कोतमा से गिरफ्तार किया गया है तीसरा आरोपी कमल पटेल घटना दिनांक से फरार है उसका पतासाजी की जा रही है। 1. वाहन अर्टिगा क्रमांक सीजी-29-ए-2080 एवं चालक का मोबाईल कीमत- 608000/रूपये, आरोपी का नाम
1. मो0सकील पिता अब्दुल रसीद उम्र 29 वर्ष निवासी बनिया टोला कोतमा थाना कोतमा जिला
अनुपपुर मध्यप्रदेश ।
2. मो. अकरम पिता अब्दुल कुदूस उम्र 22 वर्ष निवासी बनिया टोला कोतमा थाना कोतमा
जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश ।
नोट 1. आरोपियो ने दिल्ली,मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश में घटना करने की जानकारी दिये है। संबधित पुलिस से संपर्क कर उक्त घटना की जानकारी दी गई है।
2. आरोपी अकरम ट्रेन में जहर खुरानी कर चोरी करने के आरोप पूर्व में कटनी जेल में तीन वर्ष की सजा काट चुका है ।
3. मोहम्मद अकरम का आपराधिक रिकार्ड आरोपी जीआरपी कटनी का हिस्ट्रीसीटर है जिसके विरूद्ध जीआरपी कटनी निम्न अपराध पंजीबद्ध है -
1. अपराध क्रमांक 03/2014 धारा 328,379 भा0द0वि0,
2. अपराध क्रमांक 197/2016 धारा 328,379 भा0द0वि0,
3. अपराध क्रमांक 290/2016 धारा 328,379 भा0द0वि0,
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक आर0एन0
गुप्ता, आरक्षक इस्ताक खान जितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद यादव, प्रिंस राय ,पुष्कल सिन्हा, पुरूषोत्तम बघेल का सराहनीय योगदान रहा।
अपील - पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष सिंह ने टैक्सी/ट्रक/परिवहन संघ से अपील की है कि वाहन को किराये में देते समय संबधित व्यक्ति के सभी डिटेल(परिचय पत्र, मोबाईल नम्बर) अपने पास रखें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना होने पर आरोपियो जानकारी प्राप्त हो सके।