राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव

राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव

31-Jan-2024    3:18:41 pm    56    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

 राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव 

चंद्रप्रकाश टोंडे  सिमगा : दिनांक 29 एवं 30 जनवरी 2024 को मनाया गया ।  प्रथम दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीरू लाल बरगाह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को खेल भावना का परिचय देते हुए पूरी निष्ठा के साथ खेल के मैदान में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया गया। उक्त वार्षिक क्रीड़ा उत्सव की संयोजक महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती प्रिया रही । 
प्रथम दिन के खेल में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ (महिला/पुरुष) रस्साकशी (महिला) कुर्सी दौड़ (महिला/पुरुष), गोला फेंक (महिला/पुरुष) तथा दूसरे दिवस के खेल थे, रसाकशी (पुरुष), वॉलीबॉल एवं क्रिकेट।
क्रिकेट की दो टीमों कंगारू व टाइगर के मध्य मैच खेला गया, टीम कंगारू पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 08 ओवरों में 06 विकेट नुकसान पर 69 रन ही बना पायी। टीम टाइगर के कप्तान डीसीए के छात्र मुकेश निषाद की करिश्माई कप्तानी और सोनल साहू के आक्रामक बल्लेबाजी के चलते  6.4 ओवर में 04 विकेट के नुकसान में  लक्ष्य को हासिल कर लिया । मैन ऑफ द मैच का खिताब पीजीडीसीए के छात्र सोनल साहू के नाम रहा । महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा उत्सव में विद्यार्थियों की सहभागिता सराहनी रही, महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता एवं कर्मचारी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए निरंतर खेल के मैदान में उपस्थित रहे, वार्षिक क्रीड़ा उत्सव के दूसरे दिन राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।