ग्राम पंचायत केसदा में खुलने वाले में  संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड की जनसुनवाई शांति पूर्वक संपन्न

ग्राम पंचायत केसदा में खुलने वाले में संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड की जनसुनवाई शांति पूर्वक संपन्न

16-Jun-2025    3:59:06 pm    64    सावन कुमार- संपादक

सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम केसदा में स्थापित होने वाले  मेसर्स संभव ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए आज सोमवार को जनसुनवाई ग्राम नेवधा में संपन्न हुई ,यहां पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपना-अपना पक्ष रखा,  ग्रामीण महिला पुरुष ने कंपनी के पक्ष में अपनी बातें रखी,  उनका कहना था कि कंपनी का वे समर्थन करते हैं लेकिन स्थानीय बेरोजगारों को कंपनी प्रबंधन रोजगार प्रदान करें।
 वही ग्राम केसदा से उपस्थित कुछ लोगों ने प्लांट का जरूर विरोध किया लेकिन अधिकतर लोगों ने उक्त प्रस्तावित प्लांट का समर्थन किया और अपनी बातें रखी।

 यहां पर अपर कलेक्टर सहित  एसडीएम अंशुल वर्मा एवं बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी,  थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।
 साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित हुए , प्लांट प्रबंधन द्वारा अपना पक्ष रखा गया।
 अंत में अपर कलेक्टर ने उक्त लोक जनसुनवाई की समापन की घोषणा की , साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी बात रखी है और अधिकतर लोग प्लांट के समर्थन में दिखे,  इसी तरह से एसडीएम अंशुल वर्मा ने भी कहा कि शांतिपूर्वक ढंग से यह जन सुनवाई संपन्न हुई।