चाकूबाजी की घटनाओं में दो लोगों की हुई हत्या....दो अलग अलग जगह में हुई चाकूबाजी...

चाकूबाजी की घटनाओं में दो लोगों की हुई हत्या....दो अलग अलग जगह में हुई चाकूबाजी...

28-Oct-2022    12:26:06 pm    67    Ibtesam Deshmukh

 राजनांदगांव। शहर में हुई चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की हत्या हो गई। दोनों ही घटनाओं में पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। हत्या की दोनों वारदातें कल रात 10-12 बजे के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। घटना में 3 नाबालिगों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहली घटना शहर के संगम चौक तुलसीपुर की है, जहां आपसी रंजिश में 23 साल के कलीम खत्री की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। एएसपी राजनांदगांव लखन पटले ने कहा कि कलीम खान की 2-3 दिन पहले आरोपी पक्ष के साथ मारपीट हुई थी। 3 नाबालिग समेत 4 युवकों ने कलीम के दोस्तों के साथ मारपीट की थी, इसे लेकर ही दोनों पक्षों के बीच बुधवार रात को भी विवाद हुआ। जिसके बाद 3 नाबालिग और एक बालिग आरोपी ने कलीम खान की धारदार हथियार से हत्या कर दी।