नदी में अचानक बाड़ आने से रेत निकालते हुए दो ट्रैक्टर हुए जलमग्न

नदी में अचानक बाड़ आने से रेत निकालते हुए दो ट्रैक्टर हुए जलमग्न

17-Jun-2021    6:58:11 pm    164    Sawankumar


यह पूरा वाकया सांकरा के पास जोक नदी का है जहां देखने से ऐसा लगा कि प्रकृति स्वयं रेत चोरों को सजा दे रही है।बतादें जहाँ अचानक नदी में बाढ़ आ गई और नदी पर रेत भर रहे दो ट्रैक्टर पानी में डूब गए। वही रेत भरने वालों ने भागकर अपनी अपनी जान बचाई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह नदी में बहुत कम पानी था जिसके चलते ट्रैक्टर रेत भरने के लिए पहुंचे थे। और सुबह 10:00 बजे के पहले लगभग 40 से 50 ट्रैक्टर रेत निकाल चुके थे ।
लेकिन जैसे ही दिन के 10:00 बजे ,सांकरा के पास बहने वाली जोक नदी में अचानक बाढ़ आ गई । जिससे नदी में रेत भर रहे दो ट्रैक्टर पानी में डूब गए । वही रेत भरने वाले लोगों ने भागकर अपनी अपनी जान बचाई ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभी समाचार लिखे जाने तक नदी में लगभग 5 फुट पानी नजर आ रहा है
पिथौरा। नदी में ट्रैक्टर रेत भरने के लिए सुबह से पहुंचे थे। सुबह से लगभग 40 से 50 ट्रैक्टरों के द्वारा रेत निकाली जा चुकी थी लेकिन फिर वह समय आया जब अचानक नदी में पानी बढ़ गया और दो ट्रैक्टर नदी में अचानक बढ़े उस पानी में डूबे नजर आए।
लेकिन जैसे ही दिन के 10:00 बजे ,सांकरा के पास बहने वाली जोक नदी में अचानक बाढ़ आ गई । जिससे नदी में रेत भर रहे दो ट्रैक्टर पानी में डूब गए । वही रेत भरने वाले लोगों ने भागकर अपनी अपनी जान बचाई ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभी समाचार लिखे जाने तक नदी में लगभग 5 फुट पानी नजर आ रहा है।