बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया
कोरिया 20 फरवरी 2026/शासन के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका के कुल 20 छात्राओं को शासकीय पॉलिटेनिक कॉलेज सलका का भ्रमण कराया गया। विज्ञान संग्रहालय भ्रमण कराने का मुख्य उद्देश्य-अनुभवात्मक शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, जिज्ञासा जगाना, ज्ञान को व्यवहारिक बनाना, नवाचार को बढ़ावा देना है जिसमें पॉलिटेनिक कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न यूनिटों का विजिट कराया गया, जिसमें साइंस म्यूजियम, इंजिनीयरिंग शाखाएं शिविल इंजिनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक एवं कम्यूनिकेशन इंजिनीयरिंग, कम्प्यूटर साइंस इंजिनीयरिंग, केमिकल इंजिनीयरिंग के संबंध में छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को इंजिनीयरिंग के क्षेत्र में पढ़ाई हेतु प्रोत्साहित किया गया।


















