अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कामगार वर्ग के बेरोजगार एवं इच्छुक आवेदकों स्वरोजगार हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कामगार वर्ग के बेरोजगार एवं इच्छुक आवेदकों स्वरोजगार हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

23-Sep-2021    6:33:26 pm    139    Sawankumar

कोरिया - जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. द्वारा जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु, पैसेंजर व्हीकल (ई.ला. 6.62 लाख), गुडस कैरियर (ई. ला. 6.25 लाख), ई रिक्सा(ई.ला. 2.16 लाख),  स्माल बिजनेस (ई.ला. 1.00 लाख), स्माल बिजनेस (ई.ला. 2.00 लाख), महिला सशक्तिकरण (ई.ला. 1.00 लाख) , आदिवासी स्वरोजगार येाजना  एवं अनुसूचित जाति वर्ग हेतु टेªेक्टर ट्राली (ई.ला.8.71 लाख),स्माल बिजनेस (ई.ला. 1.00 लाख) , अंत्योदय स्वरोजगार  योजना तथा सफाई कामगार वर्ग हेतु पैसेजर व्हीकल (ई.ला. 5.75 लाख) ,गुडस कैरियर(ई.ला. 6.26 लाख) , ई रिक्शा(ई.ला. 2.16 लाख),स्कीम अपटॅू(ई.ला. 1.00 लाख),महिला अधिकारिता (ई.ला. 1.00 लाख), महिला समृद्धि (ई.ला. 0.50 लाख), माइक्रो क्रेडिट (ई.ला. 0.50 लाख), अंत्येादय स्वरोजगार योजनान्तर्गत स्ट्रीट वेंडर हेतु जिले के बेरोजगार एवं इच्छुक आवेदकों से 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
इसके लिए आवेदक कोरिया जिले का स्थायी मूल निवासी हो(सक्षम अधिकारी द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र), आवेदक का उम्र 18 से कम व 50 वर्ष से अधिक न हो, आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कामगार वर्ग का हों(समक्ष अधिकारी का जाति प्रमाण पत्र), आवेदक का वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र. 98 हजार एवं शहरी क्षेत्र मंे 1 लाख 20 हजार से अधिक  न हों(सक्षम अधिकारी से वित्तीय वर्ष का आय प्रमाण पत्र), आवेदक का जन्मतिथि हेतु स्कूल का अंकसूची, पढे लिखे होने की स्थिति में, आवेदक द्वारा पूर्व में किसी भी बैंक, शासकीय संस्था अथवा अर्द्धशासकीय संस्था से ऋण अथवा अनुदान का लाभ न लिया हो, अथवा ऋण बकाया नहीं होने का नो डयूज प्रमाण, आवेदक के पास मतदाता परिचय पत्र, आधारकार्ड, राशनकार्ड हों, टेªक्टर ट्राली, वाहन हेतु आवेदक के पास वैध कामर्शियल ड्रायविंग लायसेंस हो, आवेदक निर्धारित अंशराशि जमा करने हेतु सक्षम हो तथा आवेदक द्वारा ऋण के एवज में समक्ष जमानतदार, शासकीय, अर्द्धशासकीय कृषि भूमि वाले व्यक्ति का देना होगा।
उपरोक्तानुसार पात्रता रखने वाले जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कामगार वर्ग के बेरोजगार एवं इच्छुक आवेदकों से निर्धारित आवेदन पत्र मंे स्पष्ट रूप से भरकर वांछित प्रमाण पत्र की प्रमाणित छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समयावधि में कार्यालय कलेक्टर द्वितीय तल के कक्ष क्रमंाक 63 में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. से आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।