जनपद और नगरीय क्षेत्र के अब तक 10 पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत हुआ बेरोजगारी भत्ता* *03 युवाओं को आज संसदीय सचिव ने सौंपा बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश

जनपद और नगरीय क्षेत्र के अब तक 10 पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत हुआ बेरोजगारी भत्ता* *03 युवाओं को आज संसदीय सचिव ने सौंपा बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश

07-Apr-2023    6:33:17 pm    135    सावन कुमार- संपादक

 कोरिया 07 अप्रैल 2023/संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने आज कलेक्टरेट परिसर में बैकुंठपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के 03 आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता का स्वीकृति आदेश प्रदान किया, वहीं कल गुरुवार को उन्होंने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के साथ नगरीय निकाय बैकुंठपुर क्षेत्र के पात्र 07 हितग्राही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश सौंपा था।

उल्लेखनीय है कि जिले में शासन की महत्वपूर्ण बेरोजगारी भत्ता योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप सत्यापन दल द्वारा आवेदन व दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है, ततपश्चात पात्र आवेदकों को स्वीकृति आदेश प्रदान किए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया लगातार जारी है। समय समय पर आवेदनों और दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्रता निर्धारण का काम भी किया जा रहा है।

*पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मिलेगी आर्थिक मदद, पात्र युवाओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन किया धन्यवाद*
स्वीकृति आदेश पाकर युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा शासन-प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से हम जैसे बेरोजगार युवाओं को उम्मीद की नयी किरण मिली है, अब पढ़ाई के लिए पुस्तकों तथा अन्य सामग्रियां खरीदने में सुविधा होगी। पात्र हितग्राही राहुल मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री को इस योजना के लिए आभार देते हुए कहा कि इस योजना के जरिए मिलने वाली 2500 रुपए की राशि से पढ़ाई में आर्थिक संबल मिलेगा। वहीं अन्य हितग्राही सजल कुमार साहू ने भी मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन को धन्यवाद देते हुए इस योजना को शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए मददगार बताया।