केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रायगढ़ में

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रायगढ़ में

30-Oct-2023    4:36:50 pm    67    Ibtesam Deshmukh

रायगढ़/केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की नामांकन दाखिल करने के लिए आयोजित विजय संकल्प रैली में शामिल हुए इसके पहले रामलीला मैदान में आमसभा को भी संबोधित किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छत्तीसगढ  सत्ता परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है।रायगढ़ जिले की चारो विधानसभा सीट भाजपा जीत रही है। जिले में कार्यकर्ता  प्रचार प्रसार में लग गए हैं। इस बार नरेद्र मोदी जी की डबल इंजिन की सरकार बन रही है।हमारा इशू विकास है और फेस नरेंद्र मोदी जी है ।वही उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार देश में मुफ्त में पांच किलो चावल देती है। एक प्रश्न के सवाल में प्रधान ने कहा कि आपको अर्थनीति के बारे में समझ नही है ।देश में 240 करोड़ टीका मुफ्त में लग चुकी है। विश्व में भारत की अर्थ व्यवस्था पांचवे स्थान पर है ।छतीशगढ़ में  मुद्दा भ्रष्ट्राचार ,ठगी गरीबों के साथ धोखधड़ी है । छ्तीस गढ़ की जनता भ्रष्ट्राचार के खिलाफ मतदान करेगी।