केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने माँ बम्लेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी शुभकामनाएँ

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने माँ बम्लेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी शुभकामनाएँ

03-Jan-2026    8:16:54 pm    56    सावन कुमार- संपादक

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी के पावन दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र, प्रदेश एवं समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा माँ बम्लेश्वरी से सेवा, शक्ति और सद्मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्राप्त होने की प्रार्थना की।

दर्शन उपरांत श्री साहू ने छत्तीसगढ़ के लोक पर्व एवं दान–पुण्य के तिहार छेरछेरा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छेरछेरा का पर्व सामाजिक समरसता, दानशीलता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जो हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति को सुदृढ़ करता है।
 
केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से सभी के घर-आँगन में सुख-समृद्धि बनी रहे और किसानों की धान की कोठियाँ सदैव भरी रहें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक अवसर समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं।