केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अमर वाटिका में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन
जगदलपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने जगदलपुर शहर स्थित अमर वाटिका परिसर में जाकर अमर जवान स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देशभक्त शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शहीदों की नाम पट्टिका का अवलोकन कर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष निवास राव मद्दी, नगर निगम महापौर संजय पांडेय, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुन्दरराज पी, कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिन्होंने अमर जवान स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।

















