केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में अक्षय तृतीया पर कन्यादान महायज्ञ में हुए सम्मिलित एवं जनदर्शन में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में अक्षय तृतीया पर कन्यादान महायज्ञ में हुए सम्मिलित एवं जनदर्शन में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए

19-Apr-2026    11:56:08 am    91    सावन कुमार- संपादक

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एवं सामाजिक आयोजन में सहभागिता कर आमजन से संवाद स्थापित किया तथा समाजिक सरोकारों को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

इस क्रम में श्री साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
 
इसके पश्चात श्री साहू ने मध्यनगरी चौक स्थित अग्रसेन भवन में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा आयोजित कन्यादान महायज्ञ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
श्री साहू ने कहा कि ऐसे पुनीत आयोजन समाज में सेवा, सहयोग एवं सादगीपूर्ण संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे आयोजनों में सहभागिता कर सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।