सिमगा क्षेत्र के जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे की अनूठी पहल पौधा रोपण कर दिया समरसता का परिचय
सिमगा क्षेत्र के जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे की अनूठी पहल, पौधा रोपण कर दिया समरसता का परिचय।
सिमगा क्षेत्र के जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने समरसता का परिचय देते हुए एक अनूठी पहल कर अपने जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरीनभट्ठा में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बने मकान के सामने जा जाकर वृक्षारोपण कर हरियाली व वृक्षारोपण का संदेश दिया , गांव में आवास योजना अंतर्गत जितने भी मकान बने है सभी जगहों पर वृक्षारोपण किया गया।
साथ ही सभी आवास हितग्राहियों से अपील की गई कि पेड़ बनते तक उक्त पौधों की देख भाल करें।

इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि रंजीत सोनवानी, रोजगार सहायक नम्रता बंजारे, गोकुल गेनडरे, राजकिशोर नवरंगे, सहित ग्रामीणजन उपस्थित हुए।

















