पामगढ़ के नहर में मिला अज्ञात युवक का शव,,क्षेत्र में मचा हड़कंप,,अज्ञात शव की नहीं हो पाई शिनाख्त,,पतासाजी में जुटी पामगढ़ पुलिस
पामगढ़-
पामगढ़ अंतर्गत ग्राम नेवराबन्द के पास नहर के एनीकट में फंस कर तैरते हुए एक अज्ञात शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार यह अज्ञात शव शुक्रवार की शाम से बनाहील-पकरिया नहर में बहते हुए जा रही थी जो नेवराबन्द एनीकट में जा कर फंस गई। सुबह जब किसान अपने खेतों में काम करने के लिए निकले तब उनकी नज़र इस तैरती हुई लाश पर पड़ी,जिसके बाद यह खबर क्षेत्र में जंगल मे लगे आग की तरह फ़ैल गई| शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी |
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पामगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और उनके द्वारा शव को बड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करने के बाद शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। शव पानी में तैरते रहने की वजह से तरह फूल गया है और चेहरा पूरी तरह गलना भी शुरू हो गया है। जिससे युवक को पहचान पाना मुश्किल लग रहा है, शव के गले में चोट का निशान भी दिखाई दे रहा है| फ़िलहाल अज्ञात शव के बारे में पामगढ़ पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

















