UP T20 League 2025 का आगाज़ आज से – Rinku Singh और Sameer Rizvi की होगी टक्कर, दिखेंगे Bhuvneshwar Kumar जैसे दिग्गज! पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड देखिए यहां…

UP T20 League 2025 का आगाज़ आज से – Rinku Singh और Sameer Rizvi की होगी टक्कर, दिखेंगे Bhuvneshwar Kumar जैसे दिग्गज! पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड देखिए यहां…

17-Aug-2025    11:24:02 am    125    Anita nishad

 लखनऊ :क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2025 का धमाकेदार आगाज़ होने जा रहा है। ओपनिंग मैच में होंगे आमने-सामने मेरठ मावेरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स, और उससे पहले होगा भव्य उद्घाटन समारोह, जिसमें शामिल होंगे कई बॉलीवुड सितारे!

लीग में 6 टीमें34 मुकाबले, और मैदान पर उतरेंगे Bhuvneshwar KumarRinku SinghJitesh Sharma जैसे इंटरनेशनल स्टार्स।



 UP T20 League 2025: ओपनिंग डेट से फाइनल तक का शेड्यूल

 शुरुआत: 17 अगस्त 2025
 फाइनल और प्लेऑफ: 3 से 6 सितंबर 2025
 सभी मैचों का स्थान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ
 मैच टाइमिंग:

  • पहला मैच – दोपहर 3:30 बजे

  • दूसरा मैच – शाम 7:30 बजे



पहला मुकाबला:

 मेरठ मावेरिक्स vs कानपुर सुपरस्टार्स
 17 अगस्त | 7:30 PM
 कप्तान:

  • मेरठ – रिंकू सिंह

  • कानपुर – समीर रिजवी



 Live Streaming और Telecast कहां देखें?

UP T20 League 2025 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी Sony Liv App पर। इसके अलावा Sony Sports चैनलों पर भी टेलीकास्ट किया जा सकता है।



???? लीग में शामिल टीमें:

  1. मेरठ मावेरिक्स

  2. कानपुर सुपरस्टार्स

  3. नोएडा किंग्स

  4. गोरखपुर लायंस

  5. काशी रुद्रास

  6. लखनऊ फाल्कन्स



 Top Highlights – क्यों देखें यह लीग?

✅ भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज IPL स्टार मैदान में
✅ रिंकू सिंह करेंगे कप्तानी – क्या दिखेगा KKR वाला जलवा?
✅ मैच से पहले बॉलीवुड धमाल – उद्घाटन समारोह में ग्लैमर का तड़का
✅ हर दिन दो मुकाबले – क्रिकेट का डबल डोज़