शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध देता था फोटो वायरल की धमकी कोरिया जनकपुर पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार भेजा जेल
जनकपुर - पीड़िता थाना आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर अपराध पंजीबद्ध करायी कि भरतपुर 8 साल पहले अपने फुफेरी दीदी
के घर घुमने गई थी वहां से मेरा इस लड़के से परिचय हुआ वो मुझे रवि महाराज बता कर बात करने लगा
फिर मुझे भरतपुर में प्रा0 शा0 स्कूल के पास बुलाया और वहां मेरा जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया मै बहुत बोली रोई और चिल्लाई थी कि मैं घर में बता दूंगी तो वो लड़का बोला कि मैं तुमसे शादी करूंगा फिर जब मैं उससे बोली कि आओ अब मुझसे शादी करो मेरे घर में बात करो तो वो फिर मिलने बुलाया फिर मैं भरतपुर नदी के पास गई फिर वहां मेरा दुबारा जबरजस्ती शारीरीक संबंध बनाया और मेरा फोटो खींच लिया और फोटो का डर दिखा कर मिलने का धमकी देता था और बोलता था कि तुम नहीं मिलोगी तो मैं तुम्हारा फ़ोटो वायरल कर दूंगा जब फिर मैं शादी के लिए बोली तो वो मना कर दिया और तब मैं अपने घर वालों को बताई तब मेरे घर वालों को पता चला की वो रवि महाराज नहीं रवि केवट है और वो पहले से शादी शुदा है ।और दो बच्चों का पिता है फिर मैं उससे किसी भी प्रकार का कान्टेक्ट छोड़ दि फिर मैं उससे बात चीत सब बंद कर दी अब वो मुझे ब्लैक मेल करता है और मेरे फोटो को बोलता है कि वायरल कर दूंगा । और अब तो मेरी शादी नहीं होने देता है जब भी शादी लगता है वो किसी प्रकार से परेशान करना शुरू कर देता है और अब वो
मेरे दोनों भाई मां और भाभी को ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया है फोन करता है Msg करता है फोन में गाली गलौज देता है फिर मेरे भाभी को बोला कि तुम उसका शादी कहीं भी करोगी तो मैं तुम्हारे बच्चे को उठा लूंगा इस प्रकार से कई बार मेरी भाभी के मो0 फोन में Msg और फोन करता है और रिपोर्ट करने की बात बोलने पर बोलता है कि मैं तुम्हारे इकलौते भतीजे को उठवा लूंगा । कि प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जो श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह व श्रीमान् अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ़
श्री कर्ण कुमार ऊके सर के मार्ग दर्शन में थाना जनकपुर पुलिस द्वारा आरोपी रविकांत पतवार पिता
स्व० शंकर कुमार पतवार उम्र 35 वर्ष सा0 भरतपुर थाना जनकपुर जिला कोरिया (छ0ग0) को
गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जवाहर
लाल गायकवाड़, सउनि अजय बघेल, सउनि चित्रबहोर यादव, सउनि एल0सी0 कश्यप, प्र0आर0 12
महेश साहू, प्र0आर0 343 बालकृष्ण राजवाड़े, प्र0आर0 118 रविन्द्र कुरे, आर0 533 विनोद टोप्पो.
आर0 340 ओमप्रकाश राजवाड़े, आर0 212 नीरज पढ़ियार, आर0 466 रघुनन्दन सिंह, आर0 416
सुनील तिर्की, आर0 481 विजय राजवाड़े, आर0 568 जयकुमार निकुंज, आर0 80 मनोज चौधरी
म0आर0 494 दिनको तिर्की, आर0 294 अर्जुन टोप्पो, आर0 104 रजभान परस्ते, आर0 147 अजी
राजवाड़े, आर0 360 अरविन्द मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

















