धान खरीदी केंद्रों में किया जा रहा टीकाकरण...किसान करा रहे वैक्सीनेशन...
वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए किसान धान बेचने के साथ ही टीका भी लगवा रहे हैं. प्रदेश में 92 फीसदी लोगों को पहला एवं 51 फीसदी को दोनों डोज लग चुके हैं. इधर कोरोना के नए वेरिएंट को भी लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बतादे की हर घर दस्तक अभियान के तहत कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के बीच शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए नई पहल की गई है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अब धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर किसानों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। विकासखंड धरसींवा में कुल 25 धान खरीदी केंद्र हैं। यहां पर 3 सदस्यों की 8 टीमें टीकाकरण का कार्य कर रहीं हैं। 8 धान खरीदी केंद्रों में ड्यूटी कर रही टीम द्वारा 161 लोगों को टीकाकरण किया गया है। इसमें से 45 लोगों को पहला डोज, जबकि 116 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। इस दौरान कोरोना अनुरूप व्यवहारों का पालन करने के बारे में भी सलाह दी जा रही है।

















