दो वर्ष से दुष्कर्म के फरार आरोपी वैभव जायसवाल को गाजीपुर (उ.प्र.) से किया गया गिरफ्तार
रायपुर - सालों से फरार दुष्कर्म के आरोपी को राजधानी रायपुर कि पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जानकारी के अनुसार19 वर्षीय पीड़िता ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2019 में उसका गाजीपुर (उ.प्र.) निवासी वैभव जायसवाल के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम में दोस्ती हुआ था। दोनों के मध्य मोबाईल फोन से बात होती थी एवं दोनों एक - दूसरे के साथ व्हाट्सएप में चेटिंग करने के साथ ही फोटो भी शेयर करते थे। इसी दौरान आरोपी रायपुर आकर आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल में रूका तथा पीड़िता को होटल में बुलाकर अश्लील फोटो दिखाकर वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया। जिस पर पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 348/19 धारा 376, 506बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

















