सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चतुर्थ दिवस आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चतुर्थ दिवस आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

19-Jan-2024    8:59:39 am    185    सावन कुमार- संपादक

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार, राज्य सरकार के मंसानुरूप कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के दिशा-निर्देश पर जिले में 15 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चतुर्थ दिवस गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारा के छात्रों को एवं ग्राम शंकरपुर में संचालित शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई के शिविरार्थियों को कोरिया पुलिस द्वारा संचालित समर्थ अभियान के तहत लांस नायक महेश मिश्रा द्वारा यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, मानव व्यापार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
           
नाबालिग छात्राओं को वाहन न चलाने की समझाइश दी गई साथ ही 18 वर्ष से ऊपर की आयु होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाने के लिए कहा गया। यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्रों व विद्यालयीन स्टाफ के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर दिया गया, छात्रों को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन ना करने के लिए संकल्पित किया गया साथ ही पूछे गए प्रश्नों के सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया।
          यातायात लांस नायक महेश मिश्रा द्वारा यातायात के अनिवार्य, चेतावनी एवं सूचनात्मक चिन्ह की जानकारी के साथ यातायात संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, प्रेशर हॉर्न का उपयोग ना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग रेलवे क्रॉसिंग, गुड समेरिटन, लाइसेंस बनवाने के नियम, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य, सड़क पर वाहन चलाने के सही तरीका, सड़क सुरक्षा मितान, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं जीवन में यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।
       
उक्त जागरूकता अभियान के दौरान लांस नायक महेश मिश्रा के साथ शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर की प्राचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप, श्रीमती सुनीता,अल्का जिला युवा अधिकारी पवन गुप्ता,आरक्षक केशव सोनवानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारा की प्राचार्य रेखा यादव,व्याख्याता दीपक साहू, महेश शिवहरे, रितेश जायसवाल,जयवती मरावी ,पुष्पा पोखरियाल, 
गीता सिंह के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।